सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में भजन लिरिक्स !! Saj Rahe Bhole Baba Nirale Dulhe Mein Lyrics !! Shiv Bhajan Lyrics !!
🌸 भजन : सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में 🙏
(Saj Rahe Bhole Baba Nirale Dulhe Mein – Shiv Bhajan Lyrics)
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में,
निराले दूल्हे में, मतवाले दूल्हे में।
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में।।
अरे देखो भोले बाबा की अजब है बात,
चले हैं संग ले कर के भूतों की बारात।
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में।।
भेस निराला – जय हो!
पीए भांग का प्याला – जय हो!
सर जटा चढ़ाए – जय हो!
तन भस्म लगाए – जय हो!
ओढ़ी मृगशाला – जय हो!
गले नाग की माला – जय हो!
है शीश पे गंगा – जय हो!
मस्तक पे चंदा – जय हो!
तेरे डमरू साजे – जय हो!
त्रिशूल विराजे – जय हो!
भूतों की ले कर टोली, चले हैं ससुराल,
शिव भोले जी दिगंबर हो, बैल पे सवार।
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में।।
नित रहें अकेले, शंकर अलबेले,
हैं गुरु जगत के, नहीं किसी के चेले।
है भांग का जंगल, जंगल में मंगल।
भूतों की पल्टन आ गई है बन-ठन,
ले भांग का कट्ठा, ले कर सिल-वट्टा।
सब घिस रहे हैं – हो हक्का-बक्का!
पी कर के प्याले – हो गए मतवाले।
कोई नाचे-गावे, कोई ढोल बजावे,
कोई भौं बतावे, कोई मुँह पिचकावे।
भोले भंडारी पहुँचे ससुरारी,
सब देख के भागे, सब नर और नारी।
कोई भागे अगाड़ी, कोई भागे पिछाड़ी,
खुल गई किसी की धोती और साड़ी।
कोई कूदे खंभम, कोई बोले बम-बम,
कोई कद का छोटा, कोई एकदम मोटा।
कोई तन का लंबा, कोई ताड़ का खंभा,
कोई है इक टंगा, कोई बिलकुल नंगा।
कोई एकदम काला, कोई दो सर वाला!
भजन भाव से गा गए, मन में हर्षाए,
त्रिलोक के स्वामी क्या रूप बनाए।
भोले के साथी हैं अजब बाराती –
भूतों की ले कर टोली, चले हैं ससुराल,
शिव भोले जी दिगंबर हो, बैल पे सवार।
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में।।
अच्छे अच्छे प्रोडक्ट खरीदने के लिए क्लिक करे


Post a Comment