Header Ads

दुनिया चले ना श्री राम के बिना भजन लिरिक्स !! Duniya Chalena Shree Ram Ke Bina !! ram Bhajan Lyrics !!

                                                     

🙏 दुनिया चले ना श्री राम के बिना

(Duniya Chalena Shree Ram Ke Bina – Bhajan Lyrics)

दुनिया चले ना श्री राम के बिना,


सीता हरण की कहानी सुनो,
बनवारी मेरी जुबानी सुनो।
सीता मिले ना श्री राम के बिना,
पता चले ना हनुमान के बिना।
ये दुनिया चले ना श्री राम के बिना,


लक्ष्मण का बचना मुश्किल था,
कौन बूटी लाने के काबिल था?
लक्ष्मण बचे ना श्री राम के बिना,
बूटी मिले ना हनुमान के बिना।

🌿 दुनिया चले ना श्री राम के बिना,


जब से रामायण पढ़ ली है,
एक बात हमने समझ ली है।
रावण मरे ना श्री राम के बिना,
लंका जले ना हनुमान के बिना।

🔥 ये दुनिया चले ना श्री राम के बिना,


सिंहासन पे बैठे हैं श्री राम जी,
चरणों में बैठे हैं हनुमान जी।
मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना,
भक्ति मिले ना हनुमान के बिना।

🪔 ये दुनिया चले ना श्री राम के बिना,


वेदों-पुराणों ने कह डाला,
राम जी का साथी बजरंग बाला।
राम ना जियेंगे हनुमान के बिना,
हनुमान ना रहेंगे श्री राम के बिना।

🌺 ये दुनिया चले ना श्री राम के बिना,


अच्छे अचे प्रोडक्ट खरीदने के लिए क्लिक करे 


No comments

Powered by Blogger.