Header Ads

मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे भजन लिरिक्स !! Mite ras se bharyodi radha bhajan lyrics !! Krishn bhajan lyrics !!

मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे - भजन



दोहा :

राधा तू बड़भागिनी, और कौन तपस्या किन,

तीन लोक के स्वामी हैं, राधा सब तेरे आधीन।


मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे - भजन


मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे,

महारानी लागे, मने कारो कारो, जमुना जी रो पानी लागे।


यमुना मैया कारी कारी, राधा गोरी गोरी,

वृंदावन में धूम मचावे, बरसाने की छोरी।

ब्रजधाम राधा जु की, राजधानी लागे,

महारानी लागे, मने कारो कारो, जमुना जी रो पानी लागे।


ना भावे अब माखन मिसरी, और ना कोई मिठाई,

जीबड़या ने भावे अब तो, राधा नाम मलाई।

वृषभानु की लली तो, गुड़धानी लागे,

गुड़धानी लागे, मने कारो कारो, जमुना जी रो पानी लागे।


कान्हा नित मुरली में टेरे, सुमरे बारम्बार,

कोटिन रूप धरे मनमोहन, कोई ना पावे पार।

राधा रूप की अनोखी, पटरानी लागे,

महारानी लागे, मने कारो कारो, जमुना जी रो पानी लागे।


राधा राधा नाम रटत है, जो नर आठों याम,

उनकी बाधा दूर करत है, राधा राधा नाम।

राधा नाम में सफल, जिंदगानी लागे,

जिंदगानी लागे, मने कारो कारो, जमुना जी रो पानी लागे।



मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे,

महारानी लागे, मने कारो कारो, जमुना जी रो पानी लागे 


अच्छे अच्छे प्रोडक्ट खरीदने के लिए क्लिक करें 




No comments

Powered by Blogger.