देखो शबरी के खुल गए भाग भजन लिरिक्स !! DEKHO SHABRI KE KHUL GAYE BHAG BHAJAN LYRICS
भजन: देखो शबरी के खुल गए भाग
देखो शबरी के खुल गए भाग, कुटिया में राम आ गए,
मेरी कुटिया में गंगा और सरयू,
स्नान करेंगे श्रीराम,
कुटिया में राम आ गए,
मेरी कुटिया में चंदन का पेड़ है,
तिलक लगाऊ सुबह-शाम,
कुटिया में राम आ गए,
मेरी कुटिया में तुलसी का पेड़ है,
पूजा करेंगे सुबह-शाम,
कुटिया में राम आ गए,
भर-भर डलिया बैरों के लाई,
देखो भोग लगाएं मेरे राम,
कुटिया में राम आ गए,
जो बेर शबरी ने राम को दिए हैं,
देखो राम जी ने खाए झूठे बेर जी,
कुटिया में राम आ गए,
जो बेर शबरी ने लक्ष्मण को दिए हैं,
लक्ष्मण ने फेंके नीचे बेर,
कुटिया में राम आ गए,
लक्ष्मण को जब शक्ति लगी थी,
संजीवन बन गए बेर,
कुटिया में राम आ गए,
कुटिया में राम आ गए…
कुटिया में राम आ गए…
कुटिया में राम आ गए…
अच्छे अच्छे प्रोडकट खरीदने के लिए क्लिक करे


Post a Comment