भजन : श्याम चूड़ी बेचने आया लिरिक्स !! shyam chudi bechne aaya lyrics !! कृष्ण भजन लिरिक्स !!
भजन : श्याम चूड़ी बेचने आया लिरिक्स !! shyam chudi bechne aaya lyrics
(राधा-कृष्ण मधुर लीला भजन)
मनहारी का भेस बनाया,
श्याम चूड़ी बेचने आया।
छलिया का भेस बनाया,
श्याम चूड़ी बेचने आया॥
झोली कंधे धरी,
उसमें चूड़ी भरी।
गलियों में चोर मचाया,
श्याम चूड़ी बेचने आया॥
राधा ने सुनी,
ललिता से कही।
मोहन को तुरन्त बुलाया,
श्याम चूड़ी बेचने आया॥
चूड़ी लाल नहीं पहनूं,
चूड़ी हरी नहीं पहनूं।
मुझे श्याम रंग है भाया,
श्याम चूड़ी बेचने आया॥
राधा पहनन लगी,
श्याम पहनाने लगे।
राधा ने हाथ बढ़ाया,
श्याम चूड़ी बेचने आया॥
राधे कहने लगी,
तुम हो छलिया बड़े।
धीरे से हाथ दबाया,
श्याम चूड़ी बेचने आया॥

Post a Comment