Header Ads

मन फूला फूला फिरे भजन लिरिक्स !! man foola foola fire bhajan lyrics !! kabirdas bhajan lyrics !!

 


 मन फूला फूला फिरे — भजन 

मन फूला फूला फिरे,
जगत में कैसा नाता रे ॥
मन फूला फूला फिरे,
जगत में कैसा नाता रे ॥

माता कहे – यह पुत्र हमारा,
बहन कहे – बीर मेरा।
भाई कहे – यह भुजा हमारी,
नारी कहे – नर मेरा॥

पेट पकड़ के माता रोवे,
बांह पकड़ के भाई।
लपट-झपट के तिरिया रोवे,
हँस अकेला जाए॥

जब तक जीवे माता रोवे,
बहन रोवे दस मासा।
तेरह दिन तक तिरिया रोवे,
फेर करे घर वासा॥

चार जणा मिल गजी बनाई,

चढ़ा काठ की घोड़ी।
चार कोने आग लगाई,
फूँक दियो जस होरी॥

हाड़ जले जस लाकड़ी रे,
केश जले जस घास।
सोना जैसी काया जल गई,
कोई न आयो पास॥

घर की तिरिया ढूंढन लागी,
ढुंडी फिरि चहुं देशा।
कहत कबीर सुनो भई साधो,
छोड़ो जगत की आशा॥


अच्छे अच्छे प्रोडक्ट खरीदने के लिए क्लिक करे 





No comments

Powered by Blogger.