Header Ads

कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम लिरिक्स !! Kijo Kesri Ke Lal Mera Ek Chhota Sa Kam Bhajan Lyrics !! hanumanji bhajan lyrics !!

 


कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम

(Kijo Kesri Ke Lal Mera Ek Chhota Sa Kam - Bhajan Lyrics)

कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम

मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम,
मैं राम संग जपता तुम्हारा सदा नाम,
अपने राम जी से कह देना जय सियाराम…।

कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम

दीन हीन के सहारे महावीर तुम हो,
अपने भक्तों की जगाते तक़दीर तुम हो,
हर दुखिया का हाथ तुम लेते हो थाम,
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम…।

कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम

महाबली, महायोद्धा, महासंत तुम हो,
लाते सूखे हुए बागों में बसंत में तुम हो,
तेरी भक्ति से आत्मा को मिलता आराम,
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम…।

कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम

पूरी सदा ही हमारी हर आस करना,
बाबा, भक्तों को कभी ना निराश करना,
दोनों चरण तुम्हारे हैं ‘लख्खा’ के सुखधाम,
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम…।

कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम 


अच्छे अच्छे प्रोडक्ट खरीदने के लिए क्लिक करे 








No comments

Powered by Blogger.