कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम भजन लिरिक्स !! Kijo Kesari Ke Lal Mera Chhota Sa Yah Kam Lyrics in Hindi !! Hanumaji Bhajan Lyrics !!
कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम – भजन लिरिक्स (Hindi Bhajan Lyrics)
कीजो केसरी के लाल, मेरा छोटा सा यह काम,
मेरे राम जी से कह देना – जय सियाराम।
मैं राम संग जपता, तुम्हारा सदा नाम,
अपने राम जी से कह देना – जय सियाराम।
दीन-हीन के सहारे, महावीर तुम हो,
अपने भक्तों की, जगाते तक़दीर तुम हो।
हर दुखिया का हाथ, तुम लेते हो थाम,
मेरे राम जी से कह देना – जय सियाराम।
महाबली, महायोद्धा, महासंत तुम हो,
सूखे बागों में, लाते वसंत तुम हो।
तेरी भक्ति से आत्मा को मिलता आराम,
मेरे राम जी से कह देना – जय सियाराम।
पूरी सदा ही हमारी, हर आस करना,
बाबा भक्तों को, कभी ना निराश करना।
दोनों चरण तुम्हारे हैं 'लख्खा' के सुखधाम,
मेरे राम जी से कह देना – जय सियाराम।
भक्ति भाव का सार:
यह भजन, एक भक्त की उस विनम्र प्रार्थना को दर्शाता है जो वह केसरी नंदन हनुमान जी से करता है – अपने छोटे-से काम में उनकी मदद मांगते हुए, और भगवान राम से उसके लिए कृपा की याचना करने के लिए।
छे अचे प्रोडक्ट खरीदने के लिए क्लिक करे


Post a Comment